फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two arrested for attempting to rob a car on the pretext of booking

Roorkee News: बुकिंग के बहाने कार लूट का प्रयास करने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 02 Aug 2023 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for attempting to rob a car on the pretext of booking
बुकिंग के नाम पर कार लूटने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




अजय कुमार निवासी सेठपुरा पुरकाजी ने पुलिस को बताया था कि 23 जुलाई को देर शाम उसके फोन पर एक व्यक्ति का फोन आया और वह कार को बुकिंग के नाम पर खेड़ाजट से बिहारीगढ़ ले जाने की बात करने लगा। इसके बाद आरोपी ने चालक से अगले दिन चलने की बात कही। 24 जुलाई को चालक अपनी कार को करीब 11 बजे लेकर खेड़ाजट गांव में पहुंच गया था। वहां से कार में तीन लोग सवार हुए थे।

जैसे ही चालक खेड़ाजट रणपुरा मार्ग पर तालाब के पास पहुंचा तो बदमाशों ने पीछे से उसके गले में क्लच का तार डालकर कार को साइड में लगाने की धमकी दी। जैसे ही चालक ने कार को रोका तो तीनों बदमाश नीचे उतर गए और कार को लूटने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान चालक ने अपनी कार को दौड़ा दिया था और वह किसी तरह से बदमाशों के चंगुल से मुक्त होकर घर पहुंचा था। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बदमाशों के खिलाफ लूट के प्रयास का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन




पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली की बुकिंग के नाम पर कार लूटने का प्रयास करने वाले दो आरोपी नारसन मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर खड़े हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम महक सिंह व अक्षय निवासी खेड़ाजट्ट बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा कार को बुकिंग के बहाने बुलाकर लूटने की योजना बनाई गई थी लेकिन चालक के शोर-शराबा करने पर आसपास के काफी लोग मौके पर पहुंच गए थे। इस कारण वह वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो पाए थे। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का लिखापढ़ी के बाद चालान कर दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी महेश जोशी, उपनिरीक्षक नवीन चौहान, कांस्टेबल सुधीर, पंकज व दीपक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed