फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two arrested carrying ten cases of liquor in a car

कार में दस पेटी देशी शराब संग दो धरे

Thu, 15 Oct 2020 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two arrested carrying ten cases of liquor in a car
लक्सर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को दस पेटी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार रात पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। सुल्तानपुर चौकी के दरोगा यशवीर सिंह नेगी, कांस्टेबल मुकेश, नारायण सिंह और रामपाल सिंह के साथ सुल्तानपुर में अली चौक के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने एक नैनो कार रोककर तलाशी ली तो उसमें दस पेटी देशी शराब मिली। पुलिस ने कार में सवार दो युवकों से पूछताछ की तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए। एसआई यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि अवैध शराब के साथ अंकेश कुमार निवासी सोसायटी रोड, लक्सर और नरेश कुमार निवासी अकोढ़ा खुर्द को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। उधर, एसआई नवीन चौहान कुआं खेड़ा गांव के निकट गश्त कर रहे थे। उन्होंने बाइक से आ रहे दो लोगों को रोककर तलाशी ली तो दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। एसआई ने बताया कि विशाल निवासी कुआं खेड़ा और रविंद्र निवासी ऐथल, थाना पथरी को कच्ची शराब के साथ पकड़कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed