{"_id":"6964ecc9e42711915f02b656","slug":"two-accused-arrested-for-smuggling-liquor-roorkee-news-c-5-1-drn1027-876964-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: शराब तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: शराब तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शराब की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 50 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री की शिकायत मिल रही थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार देर शाम पुलिस टीम ने कोटवाल आलमपुर गांव की नहर पुलिया पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पटरी से आ रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई जिसमें उसके कब्जे से उत्तर प्रदेश निर्मित देशी शराब महबूबा ब्रांड के 24 टेट्रा पैक बरामद हुए।
इसी क्रम में गोकलपुर ईंट भट्ठा के पास चेकिंग के दौरान एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा गया। उसके पास से 26 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान विकास और रोहित, निवासी बूढ़पुर नूरपुर, थाना झबरेड़ा के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।