{"_id":"5766e0ac4f1c1bd37411b982","slug":"trucks-colided-created-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों की भिड़ंत से जाम बना मुसीबत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों की भिड़ंत से जाम बना मुसीबत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार को लगने वाला जाम उस समय मुसीबत बन गया जब दोपहर के बाद दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बेलड़ा गांव के निकट दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इससे दोनों ओर वाहनों के पहिये थम गए। नारसन से हरिद्वार तक जाम खुलवाने के लिए एसपी देहात सहित दोनों कोतवाली की पुलिस को हाईवे पर उतरना पड़ा। देर शाम तक ट्रकों को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारु कराया जा सका। नारसन से पुहाना वाया झबरेड़ा मार्ग पर भी वाहनों को डायवर्ट किया गया।
सप्ताह के आखिरी दिनों में जाम की समस्या का कोई समाधान नहीं निकल रहा है। शनिवार और रविवार को हरिद्वार व अन्य तीर्थों के लिए पहुंचने वाले विभिन्न प्रदेशों के श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह से हाईवे पर भारी जाम लगना शुरू हो गया था। जब स्थिति बिगड़ने लगी तो यातायात सुचारु करवाने को पुलिस को वाहन नारसन से वाया झबरेड़ा होते हुए भेजे गए। लेकिन इसके बाद भी जाम से राहत नहीं मिली।
दोपहर बाद उस समय जाम के झाम ने मुश्किलें पैदा कर दी जब रुड़की से आगे हरिद्वार की ओर बेलड़ा गांव के समीप हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। ट्रकों की भिड़ंत के कारण हाईवे के दोनों ओर मार्ग संकरा हो गया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। जाम की सूचना पर एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शाम करीब सात बजे ट्रकों को मार्ग से हटवाया गया। जिसके बाद यातायात ने कुछ गति पकड़ी। इसके अलावा नारसन, मंगलौर और रुड़की में जगह-जगह लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। श्रद्धालुओं को भी भीषण गर्मी और उमस के चलते भारी परेशानी झेलनी पड़ी। ज्यादा परेशानी मंगलौर कस्बे तथा रुड़की स्थित मिलेट्री तिराहे, एसडीएम चौक, रोडवेज स्टैंड, रुड़की टाकिज और मलकपुर चुंगी आदि चौराहों को पार करने में जाम और जोखिम का सामना करना पड़ा। भारी वाहनों के कारण यातायात को नारसन से पुहाना वाया झबरेड़ा की ओर डायवर्ट करना पड़ा।