फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Truck driver attacked with iron rod, loses eyesight

Roorkee News: ट्रक चालक पर लोहे की रॉड से हमला, आंख की रोशनी गई

Fri, 06 Jun 2025 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Truck driver attacked with iron rod, loses eyesight
यूनियन के हिसाब में गड़बड़ी करने की शिकायत पर नौकरी से हटाए गए मुंशी ने साथियों संग मिलकर एक ट्रक चालक पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में घायल ट्रक चालक की एक आंख की रोशनी चली गई। पुलिस ने आरोपी और उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर गांव निवासी दिलशाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ट्रक चालक है। लक्सर ट्रक यूनियन पर आरोपी अक्षय कुमार निवासी ग्राम खेड़ी मुंशी का कार्य करता था। आरोप है कि वह गाड़ियों के किराये भाड़े में गड़बड़ करता था। उसने इसकी शिकायत यूनियन के पदाधिकारियों को की थी। इसके चलते उसे कार्य से हटा दिया गया था। इसी को लेकर वह उससे रंजिश रखता था। दिलशाद के अनुसार, तीन मई को वह रुड़की मार्ग पर अपनी गाड़ी के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपी अक्षय अपने तीन साथियों के साथ वहां आया और उन्होंने उसे लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने उसे अधमरा कर दिया। इससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसकी एक आंख की रोशनी खराब होने की जानकारी दी। हायर सेंटर में उसका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed