फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Triple talaq given to wife, tried to kill her

पत्नी को दिया तीन तलाक, जान से मारने का प्रयास

Tue, 21 Sep 2021 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq given to wife, tried to kill her
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला से मारपीट कर दी। आरोप है कि पति ने तीन तलाक दे दिया और दुपट्टे से गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि 19 सितंबर 2015 को मोहम्मद मुजाहिद निवासी कस्बा बंजारन जिकरिया मस्जिद के सामने नकुड़, जिला सहारनपुर के साथ उसकी शादी हुई थी। दहेज में परिजनों ने करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि दहेज कम मिलने पर शादी के बाद से ही ससुराल वाले परेशान करने लगे। साथ ही दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट करने लगे। ससुरालियों के परेशान करने पर मायके वालों ने किसी तरह दो लाख 80 हजार रुपये का इंतजाम कर उन्हें दे दिए, लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले परेशान करते रहे। 13 जुलाई 2020 को पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। साथ ही दुपट्टे से गला घोंटकर जान से मारने की भी कोशिश की। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि पति मोहम्मद मुजाहिद के खिलाफ तीन तलाक और सास वकीला, ससुर अब्दुल वहीद, जाहिद, रजिया, ताहिरा और नईमा निवासी कस्बा बंजारन जिकरिया मस्जिद के सामने नकुड़, जिला सहारनपुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed