फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Transporters get tax rebate for one year

ट्रांसपोर्टरों को एक साल के लिए टैक्स में मिले छूट

Wed, 20 May 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Transporters get tax rebate for one year
भगवानपुर में बैठक करते ट्रांसपोर्ट संचालक। - फोटो : ROORKEE
कोरोना संकट के मद्देनजर क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट संचालकों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। बुधवार को आयोजित एक बैठक में उन्होंने एक साल तक टैक्स माफ करने और डीजल में 50 फीसदी छूट देने की मांग उठाई। साथ ही समस्याओं का समाधान होने तक ट्रकों का चक्का जाम रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बुधवार को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस उत्तराखंड कार्यालय पर ट्रांसपोर्ट संचालकों ने अपनी समस्याओं को लेकर बैठक की। प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट ने कहा की कोरोना महामारी के चलते पूरे विश्व में लॉकडाउन होने के कारण ट्रांसपोर्ट संचालकों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों को ट्रांसपोर्ट संचालकों को राहत देने के लिए एक वर्ष का टैक्स माफ करना चाहिए। साथ ही बुकिंग ट्रांसपोर्ट के वाहन जैसे ट्रक, बस, टैक्सी, टेंपो आदि को डीजल 50 फीसदी सस्ता मिलना चाहिए। खाली गाड़ियों का टोल टैक्स माफ कर चालकों के लिए भी राहत पैकेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट संचालकों की समस्याओं को लेकर जल्द एक प्रतिनिधिमंडल केंद्र और राज्य सरकार को मांग पत्र सौंपेगा। जब तक एसोसिएशन की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, ट्रकों का संचालन नहीं होगा। बैठक में मुकेश शर्मा, तरुण सैनी, प्रवीण कुशवाहा, निशी सैनी, संदीप कुमार, जावेद, रिजवान, फुरकान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed