फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Transferred before the code of conduct, now the affair is going on

आचार संहिता से पहले मलाईदार पदों पर कराए तबादले, अब काट रहे चक्कर

Fri, 14 Jan 2022 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Transferred before the code of conduct, now the affair is going on
आचार संहिता से पहले आनन-फानन में स्थानांतरण के ऑर्डर कराने वाले अधिकारी अब ज्वाइनिंग के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। यही नहीं मलाईदार पदों पर शासन के अधिकारियों से भी ज्वाइनिंग कराने के लिए स्थानीय अधिकारियों पर दबाव बनवा रहे हैं। लेकिन हाल ही में आचार संहिता के बाद नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी के खिलाफ हुई निलंबन की कार्रवाई के बाद अब अन्य विभागों के स्थानीय अधिकारियों को एक ओर चुनाव आयोग की कार्रवाई का डर है तो दूसरी ओर शासन के अधिकारियों की नाराजगी भी भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आचार संहिता से पहले विभिन्न विभागों में बंपर तबादले हुए हैं। इनमें से ज्यादातर तबादले सिफारिशी बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार रुड़की में कई मलाईदार पदों पर बैठने के लिए मोटी रकम भी खर्च की गई है। वहीं दूसरी ओर आचार संहिता से पहले शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में तबादले हुए थे। हाल ही में शासन की ओर से इन सभी तबादलों पर रोक लगा दी गई है लेकिन अन्य विभागों में हाल फिलहाल में तबादलों का ऑर्डर पाने वाले अधिकारी ज्वाइनिंग के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। ऊर्जा निगम में ही ऐसे कई मामले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि जब से शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी की संस्तुति पर शासन ने कार्रवाई की है तब से कोई भी अधिकारी इस तरह का जोखिम उठाने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed