{"_id":"6837579cc6ebb426cd071333","slug":"train-operations-will-be-affected-due-to-non-interlocking-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-702315-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नॉन इंटरलॉकिंग से प्रभावित होगा ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नॉन इंटरलॉकिंग से प्रभावित होगा ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
लक्सर। प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा। इनमें लक्सर और रुड़की से होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बाराबंकी-गोंडा रेलखंड पर 24 जून से 4 जुलाई के मध्य प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। कार्य के दौरान ब्लॉक लिया गया है। इसका असर मार्ग से चलने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। इस दौरान बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस, अमृतसर-गोरखपुर, गोंडा शाहजहांपुर, छपरा-अमृतसर दो समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन इस अवधि में निरस्त किया गया है। इसके अलावा जननायक एक्सप्रेस ट्रेन, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिबू्रगढ़ एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, मुज्जफरपुर, अवध आसाम एक्सप्रेस, अमृतसर-पूर्णियाकोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस समेत पंद्रह से अधिक ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा। इनमें मुरादाबाद से लक्सर और रुड़की की ओर से गुजरने वाली जननायक और जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि एनआई कार्य के चलते अगले माह मुरादाबाद-लखनऊ रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा।
ट्रेनों के लेट होने से परेशानी
यात्रा सीजन में ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं। अमृतसर-पूर्णियाकोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे से अधिक देरी से चली। शहीद कैप्टन तुषार महाजन-छपरा जंक्शन समर स्पेशल और शहीद कैप्टन तुषार महाजन-राजगीर समर स्पेशल ट्रेनें 7-7 घंटे की देरी से चली। देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेने 2-2 घंटे की देरी से चली। अंबाला-योगनगरी ऋषिकेश समर स्पेशल ट्रेन करीब 1 घंटे की देरी से चली।