{"_id":"65736c0fca7a118a2e0fa084","slug":"traffic-signals-lights-have-been-off-for-eight-years-roorkee-news-c-5-1-drn1030-303611-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आठ साल से ट्रैफिक सिग्नलों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आठ साल से ट्रैफिक सिग्नलों की बत्ती गुल
विज्ञापन
I
IIएक करोड़ से लगाई गई थीं, पुलिस और नगर निगम की ओर से किए जा रहे एक बार फिर ठीक कराने के दावे
I
I
I
Iनिगम ने निकाला टेंडर, पुलिस विभाग की ओर से भेजा गया है प्रस्ताव
I
I शहर में करीब एक करोड़ की लागत से आठ साल पहले लगाई गई ट्रैफिक सिग्नल लाइटें अब तक हरी नहीं हुई है। अब एक बार फिर निगम और पुलिस प्रशासन की ओर से इन्हें ठीक कराने के दावे किए जा रहे हैं।
I
Iगौरतलब है कि शहर के आठ चौराहों पर जाम और जान के जोखिम को कम करने के लिए 2015 में नगर निगम की ओर से ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगाई गई थीं। कुछ दिनों तक ट्रायल के तौर पर लाइट टिमटिमाई जरूर लेकिन इसके बाद तकनीकी खामी के चलते इन्हें बंद कर दिया गया। मिलेट्री चौराहे पर सप्ताह भर के लिए इनका संचालन भी हुआ। उम्मीद की जा रही थी कि अन्य चौराहों पर भी इनका संचालन शुरू होगा लेकिन इन्हें सुचारू करने में न तो निगम और न ही पुलिस विभाग ने दिलचस्पी दिखाई।
I
I
I
Iइसके बाद शहर में एडीबी की ओर से सीवर और पेयजल लाइन के लिए खोदाई की गई। तब बताया गया कि तारें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। इन्हें ठीक कराने के बाद लाइटें शुरू की जाएंगी लेकिन तब से लेकर आज तक एक बार भी लाइटें नहीं जलीं। अब एक बार फिर से पुलिस और नगर निगम की ओर से कवायद शुरू की गई है। इसके तहत लाइट को ठीक कराने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। यदि ऐसा हो पाता है तो इससे चौराहों पर लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
I
Iइन चौराहों पर लगी हैं खराब पड़ी लाइटें
I
I
I
Iमलकपुर चुंगी, खंजरपुर चौराहा, रुड़की टॉकिज, एसडीएम चौराहा, बीएसएम तिराहा, रामनगर चौक एवं रामपुर चुंगी।
I
I
I
Iट्रैफिक सिग्नल की लाइटों को ठीक कराने के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। अगले सप्ताह टेंडर ओपन होंगे। टेंडर जारी होने के बाद इन्हें ठीक कराया जा सकेगा।
I
I-एसपी गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम
I
I
I
Iट्रैफिक सिग्नल लाइट का ठीक होना जरूरी है। इसके लिए ट्रैफिक निदेशालय एवं पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
I
I
I
I- पल्लवी त्यागी, सीओ रुड़कीI