फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tractor worker ran away

ट्रैक्टर ले भागा मजदूर

Wed, 06 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Wed, 06 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। ईंटों की डिलीवरी देने के बाद एक मजदूर ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। मजदूर सहित ट्रैक्टर लूटने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मगर सीसीटीवी फुटेज में मजदूर खुद ट्रैक्टर ले जाते हुए दिखाई दिया। इस पर पुलिस ने आस पास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू कर दी। शक के आधार पर ट्रैक्टर ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


लंढौरा रोड पर नगला में अफजाल अहमद का किसान ईंट भट्टा है। मंगलवार को ट्रैक्टर ड्राइवर फरमान व एक मजदूर ट्राली में ईंटों की डिलीवरी देने ढंढेरा आए थे। ड्राइवर का कहना है कि ईंटे उतारने के दौरान वह सो गया था। नींद से जागने पर ट्राली व मजदूर गायब थे। उसने मालिक को इसकी सूचना दी। जिसके बाद ट्रैक्टर लूट की सूचना पुलिस तक पहुंची । पड़ताल में जुटी पुलिस ने गोल चौराहे के पास सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो मजदूर ट्रैक्टर को सहारनपुर की तरफ ले जाता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन


पुलिस सहारनपुर की तरफ दौड़ पड़ी। इसी बीच एक दूसरे सीसीटीवी में उसके वापस लौटने और लक्सर के रायसी क्षेत्र की तरफ जाने की जानकारी मिली। देर शाम तक ट्रैक्टर ट्राली बरामद नहीं की जा सकी थी। पुलिस ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी थी। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सत्यापन में मिली लापरवाही
पुलिस के लाख दावों के बावजूद ईंट भट्टों पर सत्यापन को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जो मजदूर ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हुआ है, उसका सत्यापन तक नहीं कराया गया था। भट्टा मालिक आरोपी की आईडी तक नहीं दिखा पाया। इससे पुलिस की सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed