{"_id":"684873de48a172e58b0abfdc","slug":"tractor-trolley-overturns-in-pit-driver-crushed-and-injured-roorkee-news-c-5-1-drn1027-712866-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ट्रैक्टर-ट्राॅली गड्ढे में पलटी, चालक दबकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ट्रैक्टर-ट्राॅली गड्ढे में पलटी, चालक दबकर घायल
विज्ञापन
रामपुर रायघटी गांव के पास गंगा से खनन सामग्री लेकर आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे ट्रैक्टर चालक उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जेसीबी मंगवाकर किसी तरह चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकलवाकर उपचार के लिए भिजवाया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मंगलवार दोपहर कुछ लोग अपने वाहनों से ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में खनन सामग्री लेकर रामपुर रायघटी गांव के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान खनन सामग्री से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर रास्ते के किनारे एक गड्ढे में पलट गई। इससे ट्रैक्टर चालक रामपुर रायघटी गांव निवासी कर्मा ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
ट्रैक्टर-ट्राॅली को पलटा हुआ देख पास में काम कर रहे लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने दौड़कर जेसीबी को लाकर किसी तरह गड्ढे में पलटे ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीधा कराया और ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला। चालक गंभीर रूप से घायल था। ग्रामीण उसे एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टर ने चालक की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जानकारी होने से इन्कार कर रही है।