{"_id":"65a5855705b71c55e202e045","slug":"tractor-trolley-overturned-due-to-collision-with-truck-driver-serious-roorkee-news-c-5-1-drn1027-329417-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक गंभीर
विज्ञापन
लक्सर शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई और किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
रविवार रात में लगभग 11 पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ गांव निवासी सचिन लक्सर शुगर मिल में अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली से गन्ना लेकर आ रहे थे। जैसे ही वह फूलगढ़ तिराहे से लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर लक्सर की ओर मुड़े तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सुल्तानपुर पुलिस को दी।
पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।