फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Top students of 10th and 12th honored

एक शिक्षित छात्रा दो घरों को करती है रोशन : मित्तल

Tue, 16 Nov 2021 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Top students of 10th and 12th honored
रुड़की स्थित आर्य कन्या इंटर कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्? - फोटो : ROORKEE
आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में यूपी के पूर्व शिक्षा निदेशक की पत्नी की स्मृति में आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम और द्वितीय आई छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में यूपी के पूर्व शिक्षा निदेशक डॉ. एसपी मित्तल ने अपनी पत्नी सविता मित्तल की स्मृति में तीन वर्षों में हाईस्कूल और इंटर में प्रथम और द्वितीय आई छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर गौरव गोयल रहे। उन्होंने कहा कि छात्राओं को सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा पैदा होती है। इस मौके पर पूर्व शिक्षा निदेशक डॉ. एसपी मित्तल ने कहा कि शिक्षा से ही महिला सशक्तीकरण संभव है। छात्राएं शिक्षित होंगी तो परिवार और समाज भी शिक्षित होगा। कहा कि उनकी पत्नी ने हमेशा सेवा, समर्पण और सत्यता अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चंद्रप्रभा गुलेरिया, प्रबंधक वीरेंद्र गुप्ता, उप-प्रबंधक अनिल अग्रवाल, भीमसेन गुप्ता, हरिमोहन गुप्ता, संजय गुप्ता, रुचि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान
हाईस्कूल- नगमा, अदिति चोपड़ा, रिद्धि नौटियाल, समरीन, मुस्कान, इकरा, अलकिया
इंटर- डोली रानी, रिया चौधरी, मोनिका अग्रवाल, सलोनी बर्मन, रश्मीत कौर, नाहिद, श्वेता, सानिया, सोनम, तमन्ना, जैनब खान, विधि पराशर, आरिफा, आयुषी भट्ट, अक्सा, अरशीया, नैना, असमा, मिस्बाह, नमरा, अदिति चोपड़ा, दिशा नारंग, उसमानी, शगुन बर्मन, मुस्कान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed