फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tomorrow over cash crunch

कल से कैश की किल्लत खत्म

Sat, 04 Feb 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Sat, 04 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई दिनों से चल रही कैश की किल्लत कल सोमवार से समाप्त हो सकती है। इसके लिए आरबीआई की ओर से उत्तराखंड के करेंसी चेस्टों को एक हजार करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसमें से 50 करोड़ रुपये रुड़की एसबीआई और 50 करोड़ लक्सर एसबीआई को दिए गए हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सोमवार से लोगों को नकदी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।  
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से चल रही नकदी की किल्लत शनिवार को भी जारी रही। रुड़की और आसपास के अधिकतर बैंकों और शाखाओं में पैसों का टोटा रहा। उपभोक्ताओं को नकदी के लिए बैंकों और एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर काटने पड़े। इस दौरान शहर के अधिकतर एटीएम ठप रहे। सिविल लाइंस स्थिति एसबीआई की मुख्य शाखा में भी नो कैश का बोर्ड लटका रहा। इससे जुड़ी लगभग 20 शाखाएं और संबंधित बैंकों में भी यही हाल रहा, लेकिन कल सोमवार से उपभोक्ताओं को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में एसबीआई मुख्य शाखा के प्रबंधक जयशंकर का कहना है कि आरबीआई की ओर से उत्तराखंड के लिए एक हजार करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसके तहत रुड़की एसबीआई को भी 50 करोड़ रुपये मिले हैं। सोमवार को एसबीआई के सभी एटीएम और शाखाओं को राशि वितरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed