फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee News: To deal with the danger of flood, the police personnel have

Roorkee News: बाढ़ में बचाव कार्य में पुलिस की ‘सारथी’ बनेगी ’आस्का लाइट’, रात में नहीं होगी परेशानी

Wed, 16 Aug 2023 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 16 Aug 2023 05:22 PM IST
सार

बाढ़ राहत कार्य में रात के समय पुलिस को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके चलते कई बार हादसा भी हो जाता है। इसके अलावा रात में दूर का भी अधिक नहीं दिखाई देता है। इससे राहत कार्य में कई बार देरी हो जाती है।

विज्ञापन
Roorkee News:  To deal with the danger of flood, the police personnel have
एसएसपी अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए पुलिस के जवानों को अब टावर आस्का लाइट की सुविधा मिली है। रात में बचाव कार्य के दौरान लाइट दूर तक रोशनी फैलाएगी जिससे बचाव कार्य करने में पुलिस को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आस्का लाइट सारथी के रूप में पुलिस का काम करेगी। कोतवाली और थानों को लाइट उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन


बाढ़ राहत कार्य में रात के समय पुलिस को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके चलते कई बार हादसा भी हो जाता है। इसके अलावा रात में दूर का भी अधिक नहीं दिखाई देता है। इससे राहत कार्य में कई बार देरी हो जाती है। पिछले दिनों लक्सर और खानपुर में आई बाढ़ के कारण पुलिस को इस परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसे देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने जिले की कोतवाली और थानों में हाईटेक टॉवर आस्का लाइट उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन


यह मशीन दो एकड़ के क्षेत्र में एलईडी हैलोजन की लाइट से रोशनी फैलाएगी, जिससे बचाव करना आसान होगा। पुलिस अधिकारियों की ओर से आपदा प्रबंधन के लिए जिले की कोतवाली और थानों को एक-एक नई हाईटेक मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता लोगों को भी तलाशेगी मशीन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आस्का लाइट मशीन रात में गंगनहर में डूबने वालों की तलाश भी मददगार साबित होगी। रात में गंगनहर में डूबने वालों की तलाश में सबसे अधिक परेशानी आती है। अब इस परेशानी से पुलिस को मुक्ति मिल सकेगी।

यह रहेगी मशीन की खूबी
पेट्रोल से लैस रहेगी मशीन, पावर से रोशनी देगी, मैटल हैलाइड लैंप रोशनी बढ़ाएंगे। पोर्टेबल होगी मशीन। चार पहियों पर होगी चलित। इसकी ऊंचाई 40 फीट के करीब होगी।


रात में बाढ़ बचाव कार्य में आस्का लाइट की भूमिका अहम होगी। लाइट से अब पुलिस को रात में बचाव कार्य करने में परेशानी नहीं होगी। कोतवाली और थानों को लाइट उपलब्ध हुई।
-अजय सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed