{"_id":"68d58593a9899a9249066aba","slug":"tin-shed-removed-in-front-of-khalids-relatives-house-roorkee-news-c-5-1-drn1027-797489-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: खालिद के रिश्तेदार के घर के आगे से टिनशेड हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: खालिद के रिश्तेदार के घर के आगे से टिनशेड हटाया
सार
सुल्तानपुर आदमपुर में प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यूकेएसएसएससी मामले के आरोपी खालिद के परिजन की दुकान के बाहर टिनशेड भी हटाया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ. चिन्मय पण्ड्या। स्रोत:संस्थ
विस्तार
नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर पीडब्ल्यूडी की जमीन में अतिक्रमण चिह्नित कर जेसीबी से हटाया गया। इस कार्रवाई को यूकेएसएसएससी मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। टीम ने मामले में आरोपी खालिद के एक परिजन की दुकान के बाहर टिनशेड को हटा दिया। हालांकि प्रशासन ने इसे महज अतिक्रमण की कार्रवाई बताया है।
नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर के बीच से गुजर रहा रास्ता 24 गांवों का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर कुछ लोगों ने दुकान लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर के इस मार्ग में हो रहे अतिक्रमण के मद्देनजर बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे एसडीएम लक्सर सौरभ असवाल और एसपी देहात शेखर जुयाल के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। यहां टीम ने एक दुकान के बाहर लगे टिनशेड को जेसीबी से हटा दिया।
यह दुकान यूकेएसएसएससी मामले में आरोपी खालिद के परिवार के व्यक्ति की है। इसके बाद टीम ने अली चौक के आसपास मार्ग के किनारे खड़ी साग सब्जी और फलों की रेहड़ी को हटवाकर रोड को कब्जा मुक्त कराया। इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। लक्सर सौरभ असवाल ने बताया कि नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में पीडब्ल्यूडी के मार्ग पर कुछ लोगों ने साग सब्जी के ठेले लगाकर अतिक्रमण किया हुआ था। इसे प्रशासनिक और पुलिस टीम ने मिलकर हटवा दिया है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई लगातार जारी है।