फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Time has come to become aware of religion: Prabodhanand

धर्म के प्रति जागरूक होने का समय आ गया: प्रबोधानंद

Sun, 15 May 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Time has come to become aware of religion: Prabodhanand
रुड़की में परशुराम जयंती पर आयोजित शोभायात्रा के शुभारंभ पर भगवान परशुराम की आरती करते हिंदू रक? - फोटो : ROORKEE
ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का सर्वसमाज ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

रविवार को ब्राह्मण समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर एवं हिंदू रक्षा सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि रुड़की के ब्राह्मण समाज के लोगों ने अपने आराध्य देव भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया है। अब समय आ गया है कि हमें अपने धर्म के प्रति जागरूक रहना होगा। हमें सत्य सनातन धर्म की हमेशा रक्षा करनी है।

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि रुड़की ब्राह्मण समाज कई वर्षों से भगवान परशुराम शोभायात्रा का आयोजन करता आ रहा है। शोभायात्रा के संयोजक पंडित सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। आज के युवा अपने धर्म के प्रति जागरूक हैं। हमें चाहिए कि हमारे धर्म में यदि कोई निर्धन है तो उसकी सहायता करें। इस अवसर पर भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित सतीश शर्मा, महामंत्री अरुण शर्मा, जनपदीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महामंत्री सौरभ कौशिक, वरिष्ठ अतिथि पंडित रमेश चंद शर्मा, आचार्य रमेश सेमवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष जीपी सिंह, कार्यक्रम सह संयोजक राहुल शर्मा, शोभित गौतम, दीपा कौशिक, ममतेश शर्मा, रजनीश शर्मा, अनिल शर्मा, अमरीश शर्मा, प्रमोद शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुधीश शर्मा, रामदेव शर्मा, सचिव शर्मा, आदित्य शर्मा, रोहित शर्मा, दिनेश कौशिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed