फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three youths created a device to prevent bike theft

बाइक चोरी रोकने को तीन युवकों ने बनाई डिवाइस

Sat, 13 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Sat, 13 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले साधारण युवकों ने बाइकों की चोरी रोकने के लिये सिक्योरिटी डिवाइस बनाई है। युवकों की प्रतिभा से न सिर्फ ग्रामीण हैरत में हैं, बल्कि प्रशासन ने भी उनकी सराहना की है। चोरी रोकने वाली डिवाइस का डेमो देखने के बाद एसडीएम लक्सर ने युवकों के इस प्रयोग को पेटेंट कराने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


महेश्वरा गांव निवासी गुरविंदर, लक्सर निवासी दीपक और हसनपुर निवासी सचिन तीनों दोस्त हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के बाद इन्होंने इसकी रोकथाम के लिए योजना बनाई। लगातार प्रयोग के बाद तीनों ने मिलकर एक डिवाइस बनाने में सफलता हासिल की है, जिसके माध्यम से बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


युवकों ने डिवाइस लगी बाइक का डेमो शनिवार को एसडीएम मुहम्मद नासिर को भी दिखाया। डिवाइस का निर्माण करने वाले युवकों ने बताया कि डिवाइस को बैटरी से स्टार्ट होने वाले किसी भी वाहन में लगाया जा सकता है। जैसे ही कोई चोर डिवाइस लगी बाइक को लेकर भागेगा तो एक कोड निर्धारित मोबाइल नम्बर से डायल करना होगा, जिससे बाइक तुरत बंद हो जायेगी और तब तक स्टार्ट नहीं होगी। जब तक दोबारा उस कोड को निर्धारित मोबाइल नम्बर  से डायल नहीं किया जायेगा। इसका डेमो देखने के बाद एसडीएम मुहम्मद नासिर ने डिवाइस और बनाने वाले युवकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवकों के इस प्रयोग को पेटेंट कराने के लिए जल्द ही देहरादून भेजा जायेगा, ताकि डिवाइस का निर्माण करने वालों के पास उक्त पेटेंट  सुरक्षित रहे और उन्हें इसका लाभ मिल सके। डिवाइस बनाने वाले गुरविन्दर किसान हैं, जबकि दीपक और सचिन मोबाइल रिपेयरिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सिक्योरिटी डिवाइस पूरी तरह से बैटरी चलित है। इस डिवाइस को बाइक के मेन स्विच से वायर के जरिए जोड़ा जाएगा। डिवाइस लगी बाइक अगर चोरी होती है तो निर्धारित मोबाइल नम्बर से एक विशेेष कोड डायल करना होगा। इस पर बाइक तुरंत ही बंद हो जायेगी। इसके बाद बाइक तभी स्टार्ट होगी जब डिवाइस से जुड़े मोबाइल नंबर से विशेष कोड को डायल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि चोर भले ही डिवाइस की वायर काट दे, तो भी बाइक स्टार्ट नहीं होगी। निर्धारित मोबाइल नम्बर से ही डिवाइस काम करेगी, क्योंकि डिवाइस में मोबाइल सेट का एमआई नम्बर भी सुरक्षित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed