{"_id":"64942feb4c9224c73a0128ea","slug":"three-youths-arrested-with-10-stolen-bikes-roorkee-news-c-37-1-sdrn1034-4434-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चोरी की 10 बाइकों के साथ तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चोरी की 10 बाइकों के साथ तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो समाचार
खानपुर समेत अन्य जगहों से तीनों ने की थी बाइक चोरी
पुलिस ने तीनों को भेजा जेल, खंगाल रही आपराधिक इतिहास
संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर।
पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
खानपुर क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। एसएसपी अजय सिंह ने बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को निर्देश दिए थे। इस पर पुलिस लगातार क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। साथ ही मुखबिरों को अलर्ट कर रखा था। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक सवार तीन युवक ब्राह्मणवाला गांव की पुलिया के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने तीनों की घेराबंदी कर दबोच लिया। साथ ही तीनों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने पूछताछ की तो बताया कि उन्होंने खानपुर क्षेत्र सहित ज्वालापुर, रानीपुर से चोरी की है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की दस बाइकें बरामद की। एसओ ने बताया कि बाइक चोरी में अभिषेक निवासी बह्रापुरी रावली महदूद, बहादराबाद, बंटी निवासी रूहालकी, भगवानपुर, नीरज निवासी फुगाना, मुजफ्फनगर को गिरफ्तार किया है। तीनों कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही तीनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।