{"_id":"58fe38894f1c1b4766c0c75d","slug":"three-years-of-sexual-abuse-lawsuit-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से कर रहा था यौन शोषण, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से कर रहा था यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत के फरमान के बाद युवक के मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाए जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित युवती की ओर से भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि युवक तीन साल से डरा धमकाकर उसके साथ यौन शोषण कर रहा था। दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली रुड़की क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का तीन दिन पहले पंचायत के फरमान के बाद उसका मुंह काला कर उसके गले में जूतों की माला डालकर गांव में घुमाया गया था। साथ ही युवक और उसके पिता के साथ मारपीट भी की गई थी। युवक पर एक युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में पंचायत ने यह सजा सुनाई थी। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कोतवाली रुड़की के एसएसआई प्रदीप मिश्रा की ओर से इस मामले में 12 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। इन नामजद लोगों में पंचायत में शामिल ग्रामीण और युवती के परिजनों के नाम भी शामिल थे। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पीड़ित युवती भी सामने आ गई है। पीड़ित युवती ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवती की ओर से दर्ज मुकदमे में युवक पर आरोप लगाया है कि वह पिछले तीन सालों से उसको डरा धमकाकर उसका यौन शोषण कर रहा है। युवक की हरकतों से तंग आकर उसने यह बात अपने परिजनों को बताई थी। पीड़ित युवती की तहरीर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।