फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three storage seals doing illegal mining

Roorkee News: अवैध खनन कर रहे तीन भंडारण सीज

Tue, 18 Jul 2023 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three storage seals doing illegal mining
खनन विभाग की टीम ने छापा मारकर कार्रवाई करते हुए रामपुर रायघटी गांव के पास गंगा पार स्थित तीन भंडारण को सीज कर दिया है। टीम को इन भंडारण में बड़ी मात्रा में अवैध खनन सामग्री मिली है।
विज्ञापन


कई दिनों से रामपुर रायघटी अहतमाल क्षेत्र की गंगा पार कोटावाली नदी के किनारे स्थित भंडारण की परमीशन की आड़ में रात के समय अवैध खनन होने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नीलधारा गंगा में पानी का बहाव तेज होने के चलते गंगा पार जाना मुश्किल हो रहा था। इसके चलते सोमवार को टीम चिड़ियापुर से भागूवाला होते हुए ट्रैक्टर की सहायता से मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

टीम आने की सूचना मिलते ही भंडारण पर अवैध खनन करने वाले लोग अपने वाहनों को लेकर मौके से भाग निकले। टीम ने तीन भंडारण में अवैध खनन सामग्री पाई। टीम ने भंडारण पर स्थित खनन सामग्री की पैमाइश की। इसके साथ- साथ भंडारण के आसपास अवैध खनन कर खनन सामग्री निकालकर बनाए गए गड्ढों की भी टीम ने पैमाइश की है। जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि रामपुर रायघटी अहतमाल क्षेत्र की कोटावाली नदी के पास स्थित तीन भंडारण को अवैध खनन सामग्री पाए जाने पर सीज कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर इसके बाद भी भंडारण स्वामी अवैध खनन करते पाए गए तो परमिशन को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed