{"_id":"610434558ebc3ef75b30ea9f","slug":"three-people-opened-fire-on-the-villager-case-filed-roorkee-news-drn3860524101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण पर तीन लोगों ने झोंका फायर, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण पर तीन लोगों ने झोंका फायर, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर से घर लौट रहे एक ग्रामीण पर तीन लोगों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक दिया। किसी तरह ग्रामीण ने भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित टिकौला गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह तीन जुलाई की शाम मंगलौर से गांव वापस जा रहे थे। जैसे ही वह गांव से कुछ दूरी पर पहुंचे तो तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक दिया। किसी तरह उन्होंने भागकर जान बचाई। आरोप है कि फायर झोंकने के बाद तीनों लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी घर पहुंचकर परिजनों को दी। उस समय पीड़ित की ओर से पुलिस को मौखिक शिकायत की गई थी। अब बृहस्पतिवार की शाम पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते तीनों ने जान से मारने की नीयत से फायर झोंका था। उधर, कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अजय, रजनीश व अंकित निवासी टिकौला कलां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज
लक्सर। मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी एक व्यक्ति ने चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी जसवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का बबलू पक्ष उनसे रंजिश रखता है। बृहस्पतिवार को उसका भाई मुबारिकपुर से घर लौट रहा था। आरोप है कि बबलू पक्ष के चार लोगों ने मारपीट कर दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर लक्की, ऋषभ, कपिल और संजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद