फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three new suspects admitted in civil hospital

सिविल अस्पताल में तीन नए संदिग्ध आइसोलेशन में भर्ती

Wed, 01 Apr 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Three new suspects admitted in civil hospital
रुड़की नगर निगम में बाहरी राज्यों से आए लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेती स्वास्थ्य विभाग की टी? - फोटो : ROORKEE
कोरोना वायरस के संदिग्धों का सिविल अस्पताल में आने वालों का क्रम टूट नहीं रहा है। बुधवार को तीन नए मरीजों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें से एक मरीज 9 मार्च को ही निजामुद्दीन मरकज से लौटा था। तीनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस का टूटने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली के निजामुद्दीन में मिले कोरोना वायरस के शिकार लोगों ने उत्तराखंड को भी हिला कर रख दिया है। इसे लेकर रुड़की स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई है। टीम गांव देहात व शहर में पता लगा रही है कि उनके घर के पास कोई संदिग्ध मरीज कोरोना का तो नहीं है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि बुधवार को तीन मरीज संदिग्ध मिले थे, जिनके ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। वहीं तीनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनमें से कोतवाली गंगनहर रुड़की के माधोपुर गांव निवासी एक मरीज नौ मार्च को निजामुद्दीन मरकज से लौटा है। जबकि दूसरा संदिग्ध उड़ीसा और तीसरा संदिग्ध राजस्थान से लौटा है। सिविल अस्पताल में अब तक कोरोना वायरस के लिए 61 मरीज उपचार कराने के लिए आ चुके हैं। जिनमें से 58 मरीजों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

कोरोना का मरीज मिलने की अफवाह से हड़कंप
रुड़की। नारसन क्षेत्र के एक गांव में सूचना मिली कि एक महिला कोरोना वायरस की चपेट में है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सिविल अस्पताल की टीम महिला को लेने के लिए गांव में पहुंच गई। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर लोग घर में बंद हो गए। किसी तरह से टीम ने महिला को एंबुलेंस में बैठाया और उसको सिविल अस्पताल में लेकर पहुंच गई। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला की बारीकी से जांच पड़ताल की, लेकिन महिला के अंदर कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले। हालांकि उसकी खराब तबीयत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि सूचना पर नारसन क्षेत्र में एक महिला की सिविल अस्पताल में जांच की गई है। हालांकि महिला में कोरोना वायरस जैसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed