{"_id":"56fd64bd4f1c1b1a42f00105","slug":"three-employees-suspended-for-allegation-of-boozing-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में शराब पीने वाले तीनों कर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में शराब पीने वाले तीनों कर्मी सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट परिसर में शराब पीने वाले तीनों कर्मचारियों को एसओसी ने सस्पेंड कर दिया है। तीनों कर्मचारियों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर तहसीलदार ने रंगहाथों पकड़ लिया था।
विज्ञापन
तहसील परिसर में चकबंदी विभाग का न्यायालय है। बुधवार को न्यायालय से छुट्टी होने के बाद अन्य सभी कर्मचारी तो चले गए थे, लेकिन तीन कर्मचारियों चपरासी बिजेंद्र, सतपाल तथा पेशकार महेंद्रपाल सिंह न्यायालय के चैंबर में बैठकर शराब पीने लगे।
विज्ञापन
काफी देर तक शराब पीने के बाद तीनों कर्मचारियों ने नशे में हंगामा भी करना शुरू कर दिया। कमरे से आवाजें आने पर तहसील परिसर में घूम रहे लोगों ने अंदर पहुंचकर देखा तो आरोपी कर्मचारी शराब की बोतलों के साथ पार्टी करते मिले। जिसकी शिकायत लोगों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल से की।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर मजिस्ट्रेट घिल्डियाल ने तुरंत तहसीलदार गोपाल सिंह चौहान को मौके पर भेजा। जिस पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर तीनों कर्मचारियों को शराब पीते रंगहाथों पकड़ लिया था। साथ ही मामले की जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को दी थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तीनों कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को चकबंदी विभाग के एसओसी डीएस नेगी ने तीनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।