फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three divorces given to first wife after second marriage

दूसरी शादी कर दिया तीन तलाक

Sat, 17 Aug 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three divorces given to first wife after second marriage
खड़ंजा कुतुबपुर निवासी एक युवक ने दूसरी शादी करने के साथ ही पहली पत्नी को तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। विवाहिता के भाई की ओर से इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

झबरेड़ा कस्बा निवासी जरीफ ने वर्ष 2010 में अपनी बेटी जमशीदा का निकाह कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी एक युवक के साथ किया था। आरोप है कि विवाहिता के पति ने सलेमपुर निवासी अपने एक दोस्त के माध्यम से लंढौरा की एक युवती से दूसरी शादी कर ली। शुक्रवार को इसकी जानकारी जैसे ही जमशीदा को हुई तो उसने इस बाबत पति से जानकारी की।
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है कि इसके बाद उसके पति ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जमशीदा ने अपने भाई युनूस को इस बाबत जानकारी दी तो वह खड़ंजाकुतुबपुर गांव पहुंच गया। बताया जाता है कि विवाहिता के मायके वालों ने विवाहिता के पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह इस पर नाराज हो गया तथा अपने ससुराल वालों की मौजूदगी में ही पत्नी को तीन बार तलाक कहकर उससे रिश्ता तोड़ लिया। इतना ही नहीं विवाहिता के पति ने पत्नी और दोनों बच्चों को घर से भी निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता ने अपने भाई के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। एसआई मनोज नौटियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति रिजवान, ससुर मंजूरा, सास हमीदा, देवर लाला एवं रूकबान निवासीगण खड़ंजा कुतुबपुर के अलावा सलीम पुत्र असगर निवासी जमालपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed