फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three brothers broke into the house and beat them with sticks

घर में घुसकर तीन भाइयों को डंडे से पीटा

Tue, 27 Aug 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three brothers broke into the house and beat them with sticks
दबंगों ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों को डंडों से बेरहमी से पीटा। बीच बचाव कराने आई महिलाओं के साथ भी मारपीट की। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव भंगेड़ी महावतपुर के अब्दुल रहमान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक परिवार के यहां कुछ माह पूर्व शादी समाराहे था। लेकिन, किसी कारणवश वह शादी में शामिल नहीं हो सके। तभी से वे उनके परिवार से रंजिश रखने लगे। इसी से खफा लोगों ने कई बार गाली गलौज भी की। आरोप है कि शुक्रवार की रात उक्त परिवार के लोगों ने दोबारा गाली गलौज की। इस पर अब्दुल रहमान के दो भाई इरफान और मेहरबान पहुंचे और उन्हें किसी तरह शांत कराया। आरोप है कि रात में ही उक्त परिवार के लोग डंडे लेकर घर में घुस आए और मारपीट की। बीच बचाव कराने पहुंचीं महिलाओं से भी मारपीट की गई। चीखपुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और उनके विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट में परिवार के छह लोग घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पीड़ित परिवार ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed