{"_id":"64de671e771a4a4600006e89","slug":"three-accused-arrested-with-pistol-and-knife-roorkee-news-c-5-1-drn1030-225007-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पिस्तौल और चाकू के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पिस्तौल और चाकू के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े गए सभी आरोपियों पर आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया मुकदमा
पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी को भी सीज कर दिया है। वहीं अवैध चाकू के साथ घूम रहे दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।
स्वतंत्रता दिवस पर चेकिंग अभियान चलाया गया था। भगवानपुर चंदनपुर की ओर से स्कूटी पर आ रहे एक आरोपी को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने अपने वाहन को विपरीत दिशा में दौड़ा दिया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद हुई है। उसकी स्कूटी को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन निवासी बहादरपुर लक्सर बताया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। वहीं पुलिस ने गंगनहर पटरी से चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अखलाक निवासी मोहल्ला पठानपुरा व आस मोहम्मद उर्फ आशू निवासी मोहल्ला मलानपुरा बताए। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।