फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three accused arrested with 100 kg meat

Roorkee News: सौ किलो मांस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Jan 2025 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with 100 kg meat
पुलिस ने खेत में संरक्षित पशु का कटान के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से मांस और कटान के उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




भगवानपुर पुलिस को बृहस्पतिवार रात सूचना मिली थी कि गांव खेलड़ी के पास एक गन्ने के खेत में कुछ लोग संरक्षित पशु का कटान कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खेत में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को देखकर कटान करने वाले भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके तीन आरोपियों को पकड़ लिया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से सौ किलो मांस और कटान के उपकरण बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आजाद, नाजिम और रहमान निवासी गांव खेलड़ी, भगवानपुर को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। चारों पर केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही तीन गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed