{"_id":"57619e6f4f1c1b481e11b882","slug":"three-accuse-arrested-for-loot-from-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक से लूटपाट, तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक से लूटपाट, तीन बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर को लूटने के मामले में तीन गिरफ्तार
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
तमंचे के बल पर चिकित्सक से 25 हजार रुपये लूटने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीनों बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस, बाइक और लूटी गई नकदी में से 18,500 रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिरानसी गांव निवासी चिकित्सक मेहताब से सोमवार रात को तीन बाइक सवार बदमाशों ने उस समय तमंचों के बल पर लूटपाट की थी जब वह प्रतिदिन की तरह से प्रैक्टिस के बाद अपने घर जा रहे थे। बदमाशों ने चिकित्सक से 25 हजार रुपये की नकदी एवं अन्य सामान लूट लिया था। घटना की जानकारी मिलने पर भगवानपुर थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें बनाकर तलाश कराई। घटना के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया है।
एसओ सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि तीनों बदमाशों को कुंजाबहादुर गांव के रेलवे फाटक के समीप से गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के पास से दो तमंचे, एक चाकू, कारतूस और लूट में प्रयुक्त की गई सीबीजेड बाइक बरामद कर ली गई है। पकड़े गए बदमाशों के नाम जितेंद्र पुंडीर, काकुल, एवं जौनी है। तीनों बदमाश चिराऊ थाना बडगांव जिला-सहारनपुर के रहने वाले हैं जिसमें से जितेंद्र भगवानपुर में एक किराए पर कमरा लेकर रह रहा है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में एसआई मनोज सिरोला, एसआई डीपी काला, गोविंद सिंह, संत सिंह, अरविंद एव विनोद आदि के नाम शामिल हैं।