फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   threatening to gram pradhan, accuse arrested

अब ग्राम प्रधान को मिली अंजाम भुगतने की धमकी

Sat, 06 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Sat, 06 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कारोबारी और दुकानदार के बाद अब एक ग्राम प्रधान को अंजाम भुगतने की धमकी मिली है। कॉल करने वाले शख्स ने प्रधान को फोन से कहा कि  उनकी जान को खतरा है। पुलिस ने शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी। कॉल सुनहरा रोड पर एक मोबाइल दुकानदार के सिम से किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर में पिछले हफ्ते ही एक पेट्रोल पंप कारोबारी से 20 लाख की चौथ जेल में बंद प्रवीण वाल्मीकि के नाम से मांगी गई। वहीं मोहम्मदपुर मोहनपुरा के एक दुकानदार को भी प्रवीण के नाम से धमकी दी गई थी। पुलिस दोनों मामलों का खुलासा कर चुकी है। अब एक ग्राम प्रधान को धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रधान को कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि उनकी जान को खतरा है। अगर वह कुछ रकम अदा करें तो ये खतरा टल भी सकता है। इसकी शिकायत प्रधान ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस से की।
विज्ञापन

छानबीन में जुटी पुलिस को पता चला कि कॉल सुनहरा रोड से हुई है। जिस पर पुलिस ने एक मोबाइल दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दुकानदार ने कुबूल किया कि दुकान के पास किराये पर रहने वाले एक युवक ने कॉल करने के लिए उसका मोबाइल मांगा था। फिलहाल पुलिस उस युवक की तलाश करने के साथ साथ दुकानदार की भूमिका जांच रही है। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। संदिग्धों से भी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed