{"_id":"58ed0db64f1c1b791ecf5026","slug":"threat-in-the-villagers-police-stati","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का थाने में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Tue, 11 Apr 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिरान कलियर के एसओ पर ग्रामीणों ने अंबेडकर जयंती की रिपोर्ट फाड़ने का आरोप लगाते हुए रातभर पहले थाने में हंगामा किया। सुबह होते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से शिकायत कर आरोपी एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शोभायात्रा निकालने की अनुमति देने का अनुरोध किया।
इमलीखेड़ा के ग्रामीण 14 अप्रैल को पड़ रही बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा निकालने के लिए पुलिस-प्रशासन से अनुमति देने का अनुरोध कर रहे हैं। इसके लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित को आवेदन भी किया था। इस पर प्रशासन ने कलियर थाने से रिपोर्ट मांगी थी। थाने की ओर से चौकी इमलीखेड़ा से जयंती निकालने के संबंध में आख्या तलब की गई। उसके बाद चौकी की ओर से ग्रामीणों को रिपोर्ट दे दी थी। सोमवार को आयोजक रिपोर्ट एवं आवेदन पत्र पर एसओ की संस्तुति कराने के लिए थाने पहुंचे थे। आरोप है कि थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने आवेदन पत्र के साथ लगी चौकी की सकारात्मक रिपोर्ट फाड़कर परमिशन निरस्त कर दी। इस पर आयोजक गांव लौट आए ग्रामीणों को जानकारी दी। इस पर ग्रामीण भड़क गए और देर रात थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। यहां किसी तरह मामला शांत कराया तो मंगलवार को गुस्साए लोग ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और उन्हें एसओ की करतूत से अवगत कराया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा देते हुए ग्रामीणों को शांत कराया। शिकायत करने वालों में बीडी कर्णवाल, सोमपाल, अजय, मोनू, बाली, सोनिक कुमार, सचिन कुमार, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
मैंने अपने विभाग की रिपोर्ट फाड़ी है। यह मेरे अधिकार क्षेत्र में है। ग्रामीणों का प्रार्थना पत्र न मेरे पास है और न मैंने फाड़ा है। बात रही परमिशन देने की तो इमलीखेड़ा में आज तक ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है जिसकी परमिशन दी जाए। ग्रामीणों को समझा दिया जाएगा।
विज्ञापन
मोहन सिंह, एसओ, पिरान कलियर