फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   thousands people-will yog today

आज हजारों लोग एक साथ करेंगे योग

Tue, 21 Jun 2016 12:19 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Tue, 21 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
thousands people-will yog today
याोग - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो

रुड़की। योग दिवस पर शहर से देहात तक भारत स्वाभिमान ट्रस्ट समेत विभिन्न संस्थाएं जगह-जगह निशुल्क योग शिविर आयोजित कर रही हैं। हजारों लोगों को योग की क्रियाएं सिखाई जाएंगी। आईआईटी रुड़की में भी हजारों छात्र योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


भारत स्वाभिमान ट्रस्ट योग दिवस (21 जून) पर रुड़की से सटे शेरपुर गांव में शिविर का आयोजन कर रही है। ट्रस्ट के जिला प्रभारी देशबंधु ने बताया कि शेरपुर गांव में ग्रैंड वेदांतम में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 2000 लोगों को योग कराने का लक्ष्य रखा गया है।  शिविर सुबह छह से सवा आठ बजे तक चलेगा। आवास विकास स्थित नारायण पार्क में भी सुबह छह से सवा आठ तक चलने वाले शिविर में एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट प्रचारक इसी निर्धारित समय के अंतराल में लक्सर, निरंजनपुर, खानपुर, झबरेड़ा, कुंजा बहादरनपुर, मानकपुर में शिविर लगाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा हरिद्वार रोड स्थित श्री रामचंद्र मिशन में सुबह 7.30 से 11.00 बजे तक और शाम 4.00 बजे से 7.00 बजे तक योग कराया जाएगा। प्रेम मंदिर सिविल लाइंस रुड़की में सुबह 7.30 बजे और हरमिलाप धर्मशाला में शाम 5.30 बजे से शिविर लगाया जाएगा। आईआईटी रुड़की में भी योग दिवस पर 18 से 24 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को संस्थान के एलबीएस ग्राउंड में आयोजित होने वाले शिविर में हजारों छात्र एवं संस्थान अधिकारी एवं प्रोफेसर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण
रुड़की। महिलाओं के लिए योग कक्षा संचालित करने वाली गीता सैनी का बचपन से योग के प्रति गहरा लगाव है। हरिद्वार में जन्मी गीता बाबा रामदेव के योग से बेहद प्रभावित है। उसके बाद उन्होंने अपने गुरू श्री निरंजन देव महाराज से योग की बारीकियां सीखी और रुड़की में फेमिना फिटनेस योगा सेंटर की स्थापना की। उन्होंने बताया कि वह केवल महिलाओं को योग का प्रशिक्षण देती हैं। इसके लिए उन्होंने कई ट्रेनर नियुक्त किए हुए हैं। उन्होंने बताया कि योग दिवस पर वह बीएसएम कालेज के निकट स्थित योगा सेंटर में सुबह 7.00 से 8.00 बजे तक और शाम 4.00 से 5.00 बजे तक महिलाओं को निशुल्क योग प्रशिक्षण देगी।

महिलाओं में बढ़ रहा योग का क्रेज
रुड़की। पिछले कुछ वर्षों में शहर ही नहीं देहात क्षेत्रों में भी योग के प्रति जबरदस्त क्रेज बढ़ा है। इसमें भी खास बात यह है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में योग के प्रति लगाव ज्यादा बढ़ रहा है। योग प्रचारकों की मानें तो प्रशिक्षण शिविरों में महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा रहती है। यही नहीं शहर में महिलाओं के लिए स्पेशल योग कक्षाओं का चलन भी बढ़ रहा है। योग के प्रति आकर्षण के चलते योग प्रशिक्षण केंद्र रोजगार के अवसर भी पैदा कर रहे हैं।


शहर और देहात क्षेत्रों की बात करें तो यहां योग की विधा को तेजी के साथ लोगों तक पहुंचाने में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट ज्यादा सक्रिय है। ट्रस्ट के जिला प्रभारी देशबंधु ने बताया कि जिले में उनके 200 योग प्रचारक शहर और देहात में योग प्रशिक्षण चला रहे हैं। इसके अलावा शहर में करीब 40 योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। उनके मुताबिक योग प्रशिक्षण शिविरों में महिलाएं ज्यादा संजीदा दिख रही हैं। शिविरों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक होने के साथ-साथ महिलाएं कक्षाओं को नियमित रूप से आ  रही हैं। शहर में ही स्पेशल महिलाओं के लिए योगा सेंटर चलाने वाली गीता सैनी का कहना है कि महिलाओं में फिटनेस को लेकर ज्यादा क्रेज है। स्वास्थ्य के प्रति भी वह ज्यादा सचेत हैं। इन महिलाओं में नौकरीपेशा से लेकर गृहणि तक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed