फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thousands of goods burnt due to fire in factory

फैक्टरी में आग लगने से हजारों का सामान जला

Fri, 05 Nov 2021 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Thousands of goods burnt due to fire in factory
भगवानपुर। भगवानपुर के ग्राम रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़ी एक मीटर के पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में संदिग्ध हालात में आग लग गई। इससे फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का सामान राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

भगवानपुर के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली मीटर के पार्ट्स बनाने वाली एक फैक्टरी करीब डेढ़ साल से बंद है। यहां पर बीती रात करीब नौ बजे अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। फैक्टरी से आग की लपटें उठती देख आसपास की कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों ने मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट पुलिस टीम और दमकल विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जैसे-तैसे कर्मचारियों ने बाहर से ही आग बुझाने का काम किया। वहीं फायर ब्रिगेड के अधिकारी नागेंद्र बिष्ट ने फैक्टरी प्रबंधन के अधिकारियों को घटना की सूचना दी, लेकिन फैक्टरी का कोई भी अधिकारी घटना के समय मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं उन्होंने बताया कि फैक्टरी के अंदर रखी तीन मशीनें जल गईं। बताया कि फैक्टरी में लगी आग से हजारों रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। कहा कि मामले की जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि आग कैसे लगी। इस दौरान सुनील कुमार, जुलफान, सुनील कुमार, रोबिन शर्मा, अजब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
आग लगने से घर का सामान खाक
घर में रखी 12 हजार रुपये की नकदी और सामान जला
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। दीपावली की देर शाम फतवा गांव निवासी एक ग्रामीण के छप्पर के घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। इसके चलते घर में रखी 12 हजार की नकदी सहित करीब 50,000 का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानपुर क्षेत्र के फतवा गांव निवासी सूरज पासवान गांव किनारे छप्पर के घर में रहता है। बृहस्पतिवार देर शाम दीपावली को उसके घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। घर में आग लगी देख परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर दर्जनों ग्रामीण मौके पर आ गए और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन ग्रामीण आग पर काबू नहीं पा सके। इसी दौरान किसी ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड अधिकारी को दी। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम फतवा गांव पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब आधा घंटा कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखी 12 हजार की नकदी, गेहूं, चावल, दाल, आटा, कपड़े, बिस्तर और बर्तन आदि लगभग 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर आकर समय से आग पर काबू पा लिया। निवर्तमान ग्राम प्रधान अनिल सैनी ने बताया कि आग लगने की सूचना पर लेखपाल पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed