फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Those who illuminate the country's name were made to sit on the eyelids

ओलंपिक विजेता को प्रसंसकों ने फूलों से लादा

Mon, 16 May 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Those who illuminate the country's name were made to sit on the eyelids
ब्राजील में आयोजित डेफ ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे अभिनव देशवाल का नगर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। स्वागत से पूर्व नगर में निकाले गए रोड शो के दौरान लोगों ने अभिनव पर फूलों की बारिश की। ब्राजील में एक से 15 मई के बीच 24वीं डेफ ओलंपिक पिस्टल शूटिंग अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें रुड़की निवासी अभिनव देशवाल (14) ने 10 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था। सोमवार को देश लौटने पर अभिनव का जोरदार स्वागत किया गया। पूरे नगर में रोड शो निकाला गया जो कि सिविल लाइंस से मेन बाजार, चावमंडी, चन्द्रपुरी होते हुए दिल्ली रोड स्थित एक वैंकट हॉल में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

अभिनव के कोच संदीप डबास ने कहा कि अभिनव करीब चार वर्षों से उनके यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कई पदक जीते हैं। अभिनव के पिता मनोज देशवाल और माता संगीता देशवाल ने बताया कि उन्हें गर्व है कि उनके बेटे ने देश का नाम रोशन किया है। क्षेत्रीय पार्षद विवेक चौधरी ने कहा कि रुड़की के इतिहास में पहली बार कोई खिलाड़ी ओलंपिक में गोल्ड लाया है। इस दौरान ललित मोहन अग्रवाल, प्रदीप देशवाल, ऋषि पाल बालियान, अनुराग शर्मा, सुमित छोकर, परमिंदर जयसवाल, रोहित बालियान, राहुल रघुवंशी, विक्की यादव, कपिल राठी, उपेंद्र राठी, संदीप, विक्रम नेगी, नरेंद्र त्यागी, गगन कुमार, सत्येंद्र एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शौर्य ने बढ़ाया रुड़की का मान : मेयर
डेफ ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लौटे शौर्य सैनी के स्वागत में सैनी जागृति मिशन की ओर से रोड शो निकालकर स्वागत किया गया। तिरंगे से सजी गाड़ियों के काफिले के साथ निकला रोड शो दिल्ली रोड से रोडवेज, सिविल लाइंस, मेन बाजार, दुर्गा चौक, चावमंडी, बीएसएम तिराहा होते हुए रामनगर चौक स्थित होटल पर संपन्न हुआ। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि देश के आठ खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में पदक जीते हैं। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि शौर्य ने शहर का नाम रोशन किया है। वह मुख्यमंत्री से शौर्य को सम्मानित करवाएंगे और प्रोत्साहन राशि दिलवाएंगे ताकि खिलाड़ी और आगे बढ़ सकें। शौर्य सैनी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता कविता सैनी, पिता शील चंद सैनी और कोच को दिया। कहा कि उन्होंने 2017 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीती थी। उनका सपना था कि डेफ ओलंपिक में गोल्ड हासिल करें लेकिन उन्हें कांस्य प्राप्त हुआ। अब गोल्ड जीतने के लिए मेहनत करेंगे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता, महामंत्री कमल चावला, राजकुमार सैनी, सचिन गुप्ता, ललित मोहन, अग्रवाल, रतन अग्रवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद के पाप धोकर मैला कर गए गंगा का आंचल
गंगा में धोकर अपने पाप, मैले छोड़ गए घाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed