फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thieves cleaned hands at two shops on Deepawali night

दो दुकानों में एक लाख की नगदी और सामान चोरी

Sun, 15 Nov 2020 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Thieves cleaned hands at two shops on Deepawali night
सुल्तानपुर। दीपावली की रात चोरों ने परचून और फर्नीचर की दीवार तोड़कर नकदी और लाखों का सामान चोरी कर लिया। जाते-जाते वे सीसीटीवी कैमरे और स्टोरेज डिवाइस भी ले गए। दुकान स्वामियों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

निहेंदपुर सुठारी गांव निवासी सनव्वर अली की सुल्तानपुर कस्बा स्थित बीएसएनएल टावर के पास परचून की दुकान है। बगल में ही साजिद की फर्नीचर की दुकान है। शनिवार को दीपावली की देर शाम दोनों दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने फर्नीचर की दुकान की छत पर जाने वाली सीढ़ियों की दीवार तोड़ दी और दुकान में घुस गए। चोरों ने उसमें रखी करीब 30 हजार की इलेक्ट्रिक मशीन, प्लाई काटने की मशीन, हैमर, ड्रिल मशीन आदि चुरा लिया। इसके बाद चोरों ने फर्नीचर की दुकान के अंदर से ही सनव्वर अली की परचून की दुकान की दीवार तोड़ दी। उन्होंने दुकान में घुसकर 13,500 की नकदी सहित शैंपू, साबुन, घी, तेल आदि सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी से पकड़े जाने के डर से चोर कैमरे और उसकी स्टोरेज डिवाइस भी चुरा ले गए। दोनों दुकानदारों ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकित गोयल का कहना है कि कस्बे में चोरी की घटनाओं से व्यापारी चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी लोकपाल परमार का कहना है कि दुकानों में चोरी करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed