{"_id":"6187e7277d87753a314d99f5","slug":"thieves-blew-jewelery-worth-lakhs-from-two-houses-roorkee-news-drn39543348","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकपुर में दो घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकपुर में दो घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
झबरेड़ा क्षेत्र के मानकपुर गांव में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
मानकपुर गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों ही परिवारों को चोरों की भनक नहीं लग पाई। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। दोनों परिवारों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के मानकपुर आदमपुर गांव निवासी फुलेंद्र सिंह शनिवार की रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर छत के सहारे घर के अंदर आ घुसे। चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर दो लाख की कीमत के जेवर और हजारों की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने गांव के ही केहर सिंह के घर को निशाना बनाया। चोर मकान की छत के सहारे घर के अंदर घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर दो हजार की नकदी, जेवर और कपड़े चोरी कर ले गए। इस बीच दोनों परिवारों के लोगों को चोरों के घुसने की भनक तक नहीं लग पाई। रविवार की सुबह जागने पर परिवार के लोगों को चोरी का पता चला। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही आसपास जंगल में सामान की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।