फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thieves attacked Jain temple, stole cash and goods worth Rs 50 lakh

Roorkee News: जैन मंदिर पर चोरों ने बोला धावा, 50 लाख के नकदी, सामान चोरी

Thu, 26 Dec 2024 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Thieves attacked Jain temple, stole cash and goods worth Rs 50 lakh
I
विज्ञापन

IIबुधवार देर रात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, मोहल्ला सर्वज्ञान में स्थित है जैन मंदिर
I
I

I
I-फोरेंसिक व डॉग स्क्वाॅड टीम ने भी की पड़ताल, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
I
Iबदमाशों ने बुधवार देर रात नगर के श्री दिगंबर जैन मंदिर में धावा बोल दिया। बदमाशों ने मंदिर के ताले तोड़कर दानपात्र से नकदी समेत करीब 50 लाख की मूर्तियां व सोने-चांदी का अन्य सामान चोरी कर लिया। मंदिर में चोरी का पता सुबह उस समय चला जब लोग प्रतिदिन की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। चोरी की घटना से जैन समाज में रोष व्याप्त है। एसपी देहात ने पुलिस बल के साथ मौके पर जानकारी ली। फोरेंसिक व डॉग स्क्वाॅड की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने पड़ताल की। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
I
Iनगर के मोहल्ला सर्वज्ञान में श्री दिगम्बर जैन मंदिर हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार शाम को मंदिर परिसर के गेट पर ताले लगाकर बंद कर दिया गया था। बुधवार देर रात को बदमाश छत के रास्ते से मंदिर में दाखिल हुए और सभी गेट के ताले तोड़ दिए। बदमाश मंदिर के दानपात्र से नकदी व चक्र, छतरी, थाल समेत करीब 50 लाख का सामान समेटकर ले गए।
विज्ञापन

I
I
I
Iबृहस्पतिवार सुबह घटना का पता उस समय लगा, जब कुछ लोग पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे। लोगों ने मंदिर के ताले टूटे हुए देख समाज के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही लोगों से मामले के बाबत जानकारी जुटाई। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iडॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने कुछ नमूने भी लिए हैं। चोरी की वारदात से जैन समाज के लोगों में रोष है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष अरिहंत जैन ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

I
I
I
I
I
Iजैन मंदिर में हुई चोरी की घटना को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही वारदात में शामिल बदमाशों को चिह्रित कर खुलासा करेगी। जल्द खुलासे के लिए पुलिस को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
I
I

I
I- शेखर चंद्र सुयाल एसपी देहातI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article