फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   thieve attempted to brak the locker in bank

खंगाला बैंक, लॉकर तोड़ने का प्रयास

Wed, 24 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Wed, 24 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन

शहर में बदमाश इतने बेखौफ हैं कि सेना क्षेत्र का बैंक तक खंगाल डाला। मंगलवार रात बैंक के स्टोर की सीमेंट की चादर तोड़कर अंदर घुसे बदमाशों ने लॉकर तोड़ने का भी प्रयास किया। लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर करीब एक हजार रुपये के फटे पुराने नोट लेकर फरार हो गए। पुलिस और एसओजी मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

सेना क्षेत्र के लालकुर्ती मार्किट परिसर में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। मंगलवार रात कुछ बदमाश बैंक के स्टोर की सीमेंट की चादर तोड़कर अंदर घुस आए। उसके बाद सबसे पहले उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की वायर काटकर लॉकर तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली तो नगदी की तलाश में पूरा बैंक ही खंगाल डाला। लेकिन इस दौरान कुछ टेबल की दराजों में फटे पुराने नोट बदमाशों के हाथ लगे। सामान उलट-पुलट करने के बाद बदमाश छत के रास्ते से ही फरार हो गए। सुबह बैंक खुलने पर सामान अस्त-व्यस्त देखकर बैंक प्रबंधक राजीव भार्गव की सूचना पर सीओ रुड़की कुलदीप असवाल, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया पुलिस व एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुुंचे। गनीमत रही कि बदमाश लॉकर तोड़ने में सफल नहीं हुए। नहीं तो लाखों का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed