फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thief and goldsmith arrested for theft worth lakhs in Digambar Jain temple

Roorkee News: दिगंबर जैन मंदिर में लाखों की चोरी में चोर और सुनार गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2025 03:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:51 AM IST
विज्ञापन
Thief and goldsmith arrested for theft worth lakhs in Digambar Jain temple
पुलिस ने श्री दिगंबर जैन मंदिर में लाखों के जेवर चोरी के मामले में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के बदमाश और चोरी के जेवर खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से नकदी और कुछ जेवर बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गिरोह के फरार दो बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को मंगलौर कोतवाली में प्रेसवार्ता कर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि 25 दिसंबर की रात को श्री दिगंबर जैन मंदिर से चोरों ने जेवर चोरी कर लिए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। खुलासे के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई थी। सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान शक के आधार पर आरिफ निवासी निडोरी, थाना मसूरी जिला गाजियाबाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन






पूछताछ में उसने अपने दो साथियों के साथ चोरी करने की बात स्वीकार की। साथ ही बताया कि उसने अपने दो साथी जावेद व शेरखान के साथ चोरी की थी। चोरी के जेवर सुनार राजकुमार निवासी मुरादनगर, जिला गाजियाबाद को बेचे थे। इस पर पुलिस ने राजकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 2.48 लाख की नकदी व मंदिर से चोरी हुई चांदी की ईंट के अलावा अन्य जेवर भी बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि चोरों ने हापुड़ में भी एक मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। जावेद व शेर खान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेकी कर मंदिरों में करते हैं चोरी



एसएसपी ने बताया कि तीनों चोर कार व बाइक से वारदात को अंजाम देने के लिए मंगलौर आए थे। तीनों ने पहले कई दिनों तक रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया। तीनों ने स्कॉर्पियो व बिना नंबर की बाइक से वारदात को अंजाम दिया है। एसएसपी ने बताया कि तीनों शातिर हैं और अनपढ़ हैं। तीनों चोरी करने के लिए छोटे रोशनदान से मंदिर के अंदर प्रवेश करते हैं और इसके बाद चोरी को अंजाम देते हैं। तीनों के निशाने पर केवल मंदिर ही रहते हैं। वहीं, आईजी ने खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार और एसएसपी ने पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।


तीनों पर 22 केस हैं दर्ज



एसएसपी ने बताया कि तीनों आराेपियों पर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में 22 मुकदमे दर्ज हैं। तीनों ने पूर्व में मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़ व उत्तराखंड के झबरेड़ा, मंगलौर, ज्वालापुर, रुड़की में भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed