फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   There is no license if drugs are found somewhere

कहीं नशीली दवाइयां मिली, तो कहीं लाइसेंस नहीं

Tue, 14 Jan 2020 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
There is no license if drugs are found somewhere
लक्सर। ड्रग निरीक्षक और लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी टीम की ओर से करीब सात मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। इस दौरान किसी भी स्टोर पर फार्मेसिस्ट मौजूद नहीं मिला, जबकि ज्यादातर लाइसेंस भी नहीं दिखा पाए। कई मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशीली दवाइयां भी मिली हैं। टीम की ओर से मेडिकल स्टोर संचालकों से पांच दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को हरिद्वार की ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती अपनी टीम के साथ लक्सर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी व पुलिसकर्मियों के साथ कस्बे के मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई शुरू की। इस दौरान उन्होंने तहसील रोड मोहल्ले पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां अनेक प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं। इतना ही नहीं, जब औषधि निरीक्षक ने मेडिकल पर मौजूद व्यक्ति से लाइसेंस दिखाने के लिए कहा तो वह लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। इसके बाद उन्होंने कस्बे के भुरनी तिराहे समेत कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। कई मेडिकल स्टोर पर फार्मेसिस्ट मौजूद नहीं मिले, जबकि कई लाइसेंस नहीं दिखा सके। कई मेडिकल स्टोर से नशे के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली प्रतिबंधित दवाइयां भी मिलीं। टीम ने दवाइयों को कब्जे में ले लिया है। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि फिलहाल जिन मेडिकल स्टोर पर खामियां मिली हैं। उन्हें बंद करा दिया गया है। साथ ही मेडिकल स्टोर स्वामियों को नोटिस देकर उनसे पांच दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। अगर स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं हुआ तो आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान उनके साथ फार्मेसिस्ट मनीष कुमार के अलावा दरोगा लोकपाल परमार, स्थानीय सूचना इकाई के दरोगा विशेष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

---------------------------
छापेमारी से पहले ही कर रखे थे मेडिकल चिह्नित
मंगलवार की सुबह कस्बे में जैसे ही औषधि निरीक्षक व पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई शुरू की तो कस्बे के मेडिकल स्टोर स्वामियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कस्बे के कई मेडिकल स्टोर स्वामी अपनी दुकानों के शटर गिराकर भागते नजर आए, लेकिन प्रशासन ने पहले ही उन सभी मेडिकल स्टोर पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए थे। टीम द्वारा जिस मेडिकल स्टोर पर भी अपनी जांच पड़ताल की जाती। उसके बाद वे चिह्नित मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर कार्रवाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
ये प्रतिबंधित दंवाइयां मिलीं
-- डाइजापाम, सीडीपी, ऑक्सीटॉसिन, कोडीन सीरप, ट्रामाडोल, पारवान स्पास, स्पास्मो प्रोक्सीवन, अबार्शन किट, नेटराजीपाम आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed