फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Then rescued sweat jam

जाम ने फिर छुड़ाए पसीने

Wed, 15 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Wed, 15 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Then rescued sweat jam
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो

रुड़की। हरिद्वार और देहरादून हाईवे पर आए दिन लगने वाले जाम से जहां आमजन हलाकान हैं वहीं पुलिस-प्रशासन के भी पसीने छूट रहे हैं। हरिद्वार में गंगा दशहरे से मंगलवार को हाईवे पर फिर जाम से लोगों को दो-चार होना पड़ा। सुबह से हाईवे पर उमड़ा वाहनों का रैला देर शाम तक चलता रहा। जिसकी वजह से पुलिस को बार-बार मिलिट्री तिराहे से वाहन लंढौरा-लक्सर की ओर डायवर्ट करने पड़े। इस दौरान यात्रियों को चिलचिलाती धूप और उमस में भारी परेशानियों को सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


रुड़की में हर वीकेंड पर जाम की समस्या अब आम हो गई है। बीते रविवार को भी जाम में एसएसपी राजीव स्वरूप और आईजी संजय गुंज्याल के फंसने पर एसएचओ सिविल लाइंस योगेंद्रपाल सिंह भदौरिया को लाइन हाजिर कर दिया था। उसके बाद मंगलवार को पड़ने वाले गंगा दशहरा स्नान को लेकर पुलिस अधिकारी अलर्ट भी नजर आए। लेकिन यातायात के बढ़ते दबाव और जाम के आगे सभी बेबस और लाचार नजर आए। सुबह से यातायात की कमान सीओ सिटी रुड़की एसके सिंह ने संभाली हुई थी। दिल्ली-दून और रुड़की-हरिद्वार हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ते ही सुबह 4.35 मिनट पर रूट लंढौरा-लक्सर मार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया। उसके बाद यातायात सामान्य होने पर एक बार फिर हाईवे खोल दिया गया। लेकिन दिनभर रह-रह कर यातायात डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन


दिन ढलने के साथ शहर में जाम की समस्या फिर गंभीर हो गई। इसका असर यह हुआ कि शहर के संपर्क मार्गों पर भी जाम लग गया। शाम को गंगनहर के दोनों पुल और मार्ग पर जाम से लोग परेशान रहे। जाम से निजात दिलाने के लिए स्वयं एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल हाईवे पर उतरे। इस संबंध में सीओ सिटी एसके सिंह का कहना है कि गंगा दशहरे की वजह से सुबह से पुलिस ट्रैफिक को लेकर अलर्ट थी। सीसीटीवी कैमरे से यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जा रही थी। उसे देखकर ही पुलिस प्रशासन समय-समय पर रूट डायवर्ट करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे चौड़ीकरण का काम पूरा हो तो मिले जाम से निजात
मंगलौर। हाईवे चौड़ीकरण और फोरलेन का काम पूरा न होने से आए दिन लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। नगर के अंदर नाला व सड़क निर्माण का काम अधूरा होने से भी लोग परेशान हैं। इसके पूरा होने से जाम से निजात मिल सकती है। लेकिन काम की सुस्त रफ्तार की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

नारसन से मंगलौर तक के 12 किलोमीटर के रास्ते पर कुरडी मंडी के बाहर से जाम का झाम शुरू हो जाता है। गंगनहर पुल पर सबसे ज्यादा जाम लगता है। उसके बाद कस्बे मेे कई बार पंजाब नेशनल बैंक के सामने से लेकर जाम कोतवाली के बाहर तक पहुंच जाता है। हाईवे चौड़ीकरण के तहत कस्बे मेें नाला व सड़क निर्माण किया जाना है। यह काम अभी तीस फीसदी पूरा हुआ है। काम बीच में छोड़ देने से परेशानियां आ रही हैं। इसी तरह गंगनहर पर लिब्बरहेड़ी की दिशा में नए पुल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। लेकिन पुल को जोड़ने वाले मार्ग का काम अधूरा रहने से दिक्कतें हो रही हैं।

निर्माण दायी संस्था एरा कभी मिट्टी नहीं मिलने का बहाना कर रही है तो कभी अन्य कारण बता रही है। मंगलौर-रुड़की के बीच स्थित पीर की मजार के सामने से हाईवे घूमकर कोर के पास निकलेगा। इससे रुड़की में लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। साथ ही हरिद्वार जाने वाले वाहनों को कम दूरी तय करनी पड़ेगी। एरा के इंजीनियर गिरजेश त्रिपाठी का कहना है कि अपरिहार्य कारणों से काम पूरा करने में परेशानियां हो रही हैं।


नारसन से भी वाहन किए डायवर्ट
गंगा दशहरे के मौके पर उमड़े श्रद्धालुओं के वाहनों से मंगलौर और रुड़की में लगे जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन को नारसन तिराहे से वाहन डायवर्ट करने पड़े। ये वाहन झबरेड़ा वाया पुहाना भेजे गए। इस दौरान बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। वाहन डायवर्ट करने के दौरान पुलिस व चालकों में कई बार नोकझोंक हुई। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed