{"_id":"576adb164f1c1b456fb483c4","slug":"then-raise-the-water-level-in-solani","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़ा सोलानी का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बढ़ा सोलानी का जलस्तर
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
स्कूूल परिसर में पहुंचा साोलानी नदी का पानी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खानपुर। खानपुर क्षेत्र में सोलानी नदी का जलस्तर एक बार फिर उफान पर है। बुधवार की दोपहर को जलस्तर बढ़ने से जोगावाला गांव की सीमा तक पानी पहुंच गया। वहीं गांव की सड़क के एक ओर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पानी भर गया है। फिलहाल जल स्तर स्थिर बना हुआ है। पहाड़ों में बारिश होने से जलस्तर बढ़ने पर तमाम गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। लोग दहशत के साये में रात काटने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बारिश से खादर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कुछ दिन पहले भी पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में हुई बारिश के कारण सोलानी नदी में बाढ़ आ गई थी। जिससे हस्तमौली के पास तटबंध में दरार आ गई थी और सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्र हो गई थी। लेकिन इसके बाद जलस्तर कम हुआ तो खतरा टल गया। वहीं बुधवार की दोपहर फिर से नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसके कारण नदी का पानी फैलकर जोगवाला गांव की तरफ बढने लगा और गांव की सीमा तक पहुंच गया। यही नहीं यहां स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भी सोलानी का पानी घुस गया। इसके अलावा जोगवाला से दौड़बसी जाने वाले मार्ग के ऊपर से पानी गुजरने के चलते मार्ग बाधित हो गया।
विज्ञापन
फिलहाल जलस्तर स्थिर बना हुआ है। जलस्तर बढ़ता है तो खादर के अन्य गांवों पर भी बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। जलस्तर बढने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों की सांसें अटक गई है। लोग दहशत के साये में रात काटने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन