फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Then election of trade board in disputes

एक बार फिर विवादों में आया व्यापार मंडल का चुनाव

Thu, 18 Mar 2021 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Then election of trade board in disputes
रुड़की। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का चुनाव एक बार फिर विवादों में आ गया है। पहले फर्जी सदस्य बनाने के आरोपों के चलते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने चुनाव पर रोक लगा दी थी। व्यापार मंडल ने आपत्तियों की सुनवाई के बाद चुनाव की नई तारीख घोषित कर दी थी। अब महामंत्री पद के एक प्रत्याशी पर एक मामले में कोर्ट से दोषी पाए जाने के आरोप लगाए गए हैं। इसे लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक की। साथ ही प्रदेश संगठन को मामले से अवगत कराकर दिशा-निर्देश मांगे हैं।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का चुनाव 21 मार्च को जैन धर्मशाला में होना है। विभिन्न पदों पर चुनाव के लिए व्यापार मंडल से जुड़े 2614 व्यापारी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। व्यापार मंडल का यह चुनाव शुरू से ही विवादों में रहा है। करीब दो महीने पूर्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कुछ व्यापारियों के फर्जी वोटर बनाए जाने की शिकायत पर चुनाव स्थगित कर दिया था। इस दौरान व्यापार मंडल से जुड़े दो पदाधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता बरते जाने को लेकर इस्तीफा भी दे दिया। इसके बाद व्यापार मंडल ने बनाए गए सदस्यों के सत्यापन और आपत्ति के लिए तिथियां घोषित कर आपत्तियों का निपटारा कर दिया। अब 21 मार्च को चुनाव होना है। इसी बीच बृहस्पतिवार को महामंत्री पद के प्रत्याशी हर्षित गुप्ता ने इसी पद के दूसरे प्रत्याशी की चुनाव प्रबंधन से शिकायत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक प्रत्याशी पर अवैध रूप से पटाखा का स्टॉक करने के लिए मुकदमा हुआ था। कोर्ट ने दोष सिद्ध करते हुए उन्हें एक साल की सजा भी सुनाई है। वहीं, बताया जाता है कि मामला अभी ऊपरी अदालत में चल रहा है। गुप्ता का आरोप है कि प्रत्याशी ने मुकदमा नहीं होने का झूठा शपथपत्र भी दिया है। वहीं, इस संबंध में देर शाम व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक की। चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल और जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। पदों के सापेक्ष जो भी आवेदन आए हैं, उन पर आपत्तियों के लिए पांच दिन निर्धारित किए थे। उस समय इस तरह की कोई आपत्ति नहीं आई थी। अब शिकायत मिली है। इस संबंध में प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जो भी निर्देश मिलेंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed