फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Theft worth lakhs at Manglaur home solved; four arrested

Roorkee News: मंगलौर में घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sat, 03 Oct 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs at Manglaur home solved; four arrested
- गाजियाबाद से पकड़े गए आरोपी, सोने-चांदी के जेवर समेत कार भी की बरामद
विज्ञापन

मंगलौर। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने उदलहेड़ी में बंद मकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए शनिवार को चार आरोपियों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सभी सामान बरामद करने की बात कही है। इसी के साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के उदलहेड़ी निवासी रोहित पुत्र सतपाल ने 21 अगस्त 2026 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि चोरों ने उनके बंद मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने पुलिस अधिकारियों को जल्द वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम के लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल चार आरोपियों की पहचान की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुधांशु निवासी ग्राम दतियाना, थाना छपार, राहुल निवासी सोनिया बिहार, गाजियाबाद, रोहित निवासी बागपत और नितिन कुमार निवासी छपार, मुजफ्फरनगर को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से सोने व चांदी के सभी जेवर बरामद किए गए हैं। इसके अलावा चोरी में प्रयुक्त की गई कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस की ओर से चोरी का करीब शत प्रतिशत माल बरामद किए जाने का दावा किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed