{"_id":"649432f7d2e87e41b4033c95","slug":"theft-was-done-to-deposit-the-installment-of-the-vehicle-roorkee-news-c-37-1-sdrn1034-4428-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: वाहन की किस्त जमा करने के लिए की थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: वाहन की किस्त जमा करने के लिए की थी चोरी
विज्ञापन
फोटो समाचार:
दो साथी थे शामिल, कोल्हू से सरसों चोरी करने का मामला
पुलिस ने वाहन स्वामी दबोचा, दो साथी अब भी चल रहे फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। वाहन की किस्त जमा करने के लिए वाहन स्वामी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कोल्हू से सरसों चोरी की थी। पुुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि साथियों की तलाश की जा रही है।
सुल्तानपुर निवासी फुरकान ने इस्माइलपुर रोड पर आटा चक्की व सरसों पेराई का कोल्हू लगा रखा है। 18 जून की रात में चोरों ने सेंध लगाकर पांच क्विंटल सरसों चोरी कर ली थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो संदिग्ध एक छोटा हाथी वाहन जाता नजर आया था। पुलिस ने नंबर के आधार पर वाहन चालक की पहचान कर हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि उसने किस्तों पर छोटा हाथी लिया था। वह किस्त जमा नहीं कर पा रहा था। जबकि बैंक की ओर से लगातार किस्त जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था। किस्त जमा करने के लिए दो साथियों के साथ मिलकर उसने सरसों चोरी की थी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मनोज राठौर निवासी हरबंसवाला, थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी, सरसों व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि सचिन और हुकम निवासी नगीना, बिजनौर फरार चल रहे हैं।