फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   theft in minin bank, burglar locked the bank with new locks brought by them.

मिनी बैंक में चोरी कर अपने ताले लगा गए चोर

Thu, 03 Nov 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 03 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
theft in minin bank, burglar locked the bank with new locks brought by them.
चोर - फोटो : अमर उजाला

ताला तोड़कर चोरी करने के बाद अपराधी अमूमन दरवाजे अलमारी खुले छोड़ जाते हैं, मगर झबरेड़ा के लाठरदेवा हूण में चोर इतने शातिर निकले कि अपने साथ नए ताले लेकर पहुंचे। चोर सहकारी समिति के तहत चलने वाले मिनी बैंक में चोरी के बाद ताले लगाकर फरार हो गए। कई दिन तक लोग समझते रहे कि बैंक दीपावली की छुट्टियों के चलते बंद है। बुधवार को स्टाफ जब बैंक पहुंचा तो चोरी की जानकारी मिली। बृहस्पतिवार को घटना की तहरीर दी गई।

विज्ञापन


लाठरदेवा हूण में सहकारी समिति के तहत मिनी बैंक की शाखा है। पैसे जमा होने पर रोजाना एकत्रित रुपये मुख्य शाखा में जमा करा दिए जाते हैं। दीपावली की छुट्टियों के दौरान चोरों ने बैंक खंगाल डाला। बुधवार को कर्मचारियों ने जब बैंक के ताले खोलने का प्रयास किया तो माजरा समझ आया। ताले तोड़कर अंदर देखने पर कंप्यूटर सिस्टम गायब मिला। बैंक के मुताबिक छुट्टी के दौरान वहां कैश मौजूद ही नहीं था। माना जा रहा है कि चोरों ने दीपावली के दौरान रात में तसल्ली से बैंक खंगाला होगा और जल्द किसी को चोरी का पता न चले, इसके लिए बाहर नए ताले लगा दिए। बृहस्पतिवार को बैंक के एमडी महेंद्र सिंह ने झबरेड़ा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

 
कहीं घपले की साजिश तो नहीं
सहकारी समिति के तहत चलने वाले मिनी ब्रांच से चोरों ने सिर्फ कंप्यूटर सिस्टम चोरी किया है। इसको लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। माना जा रहा है कि चोरों का उद्देश्य सिर्फ कंप्यूटर सिस्टम ले जाना था। चर्चाएं यह भी है कि इसके पीछे आस पास रहने वाले सहकारी समिति के किसी कर्जदार या किसी भी रूप से बैंक से जुड़े लोगों का हाथ हो सकता है। डाटा नष्ट करने के लिए साजिश के तहत चोरी को अंजाम दिया गया है। नए ताले भी इसी मकसद से लगाए गए होंगे कि दीवाली की छुट्टियों तक मामला न खुले और कंप्यूटर आदि सामान को इत्मीनान से ठिकाने लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed