{"_id":"671552b6976e41d85302d204","slug":"theft-by-cutting-two-symbol-trees-without-permission-roorkee-news-c-5-1-drn1030-529769-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बिना अनुमति के सिंबल के दो पेड़ काटकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बिना अनुमति के सिंबल के दो पेड़ काटकर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतवा गांव के पास खेत में खड़े दो विशालकाय सिंबल के हरे पेड़ चोरी से काट दिए गए हैं। मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
सुल्तानपुर क्षेत्र स्थित फतवा गांव के निकट एक खेत में पॉपुलर के पेड़ खड़े हुए थे। उनके पास दो विशालकाय सिंबल के हरे पेड़ भी खड़े थे। बताया जा रहा है कि खेत स्वामी ने अपने खेत से पॉपुलर के पेड़ कटवाए हैं। बताया जा रहा है कि पॉपुलर के साथ-साथ खेत में खड़े सिंबल के दो विशालकाय हरे पेड़ भी बिना परमिशन के कटवा दिए गए हैं। खेत से बिना परमिशन सिंबल के दो पेड़ कांटे जाने की जानकारी किसी ग्रामीण ने वन अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। वन क्षेत्राधिकार लक्सर यशपाल राठौर ने बताया कि खेत से बिना परमिशन दो सिंबल के हरे पेड़ काटे जाने का मामला संज्ञान में है। बिना अनुमति के पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।