फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The youths who were creating a ruckus on the banks of the Gangnahar ran

गंगनहर किनारे उत्पात मचा रहे युवक दौड़ाए

Wed, 01 Dec 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
The youths who were creating a ruckus on the banks of the Gangnahar ran
गंगनहर के घाट मयखाने बनकर रह गए हैं। रात के समय लोग खुलेआम शराब पीते हैं और जमकर उत्पात मचाते हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब नौ बजे सोलानी पार्क के पास कार सवार कुछ युवक नशे में जमकर हुड़दंग मचा रहे थे। साथ ही राहगीरों से अभद्रता कर रहे थे। इसके अलावा कार में तेज आवाज में गाना बजा रहे थे। इसकी शिकायत राहगीरों ने पुलिस से की। पुलिस सोलानी पार्क के पास पहुंची तो पुलिस की गाड़ी देखकर उत्पात मचा रहे कार सवार युवक फरार हो गए। पुलिस ने युवकों की कार का पीछा किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं, पुलिस ने गंगनहर किनारे बैठकर शराब पी रहे अन्य लोगों की जमकर क्लास ली। साथ ही दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गंगनहर किनारे घाटों पर रात के समय रोजाना अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा परिसर बना मयखाना
मंगलौर। रोडवेज बस अड्डा परिसर शराबियों के लिए मयखाना बना हुआ है। शाम ढलते ही लोग बाइक और कार से परिसर में पहुंचते हैं और यहीं बैठकर शराब पीते हैं। इतना ही नहीं, महिला यात्रियों पर अश्लील फब्तियां कसते हैं। स्थानीय लोग कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन रोडवेज के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस अड्डे में गेट नहीं होने के कारण शराब पीने वाले इसका लाभ उठाते हैं। वहीं, एआरएम आलोक बेनवाल ने बताया कि गेट लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। मामला संज्ञान में नहीं है, जल्द ही यहां पर सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed