फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The youth who came out of the house went missing under suspicious circumstances

घर से निकला युवक संदिग्ध हालात में लापता

Sun, 10 Oct 2021 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
The youth who came out of the house went missing under suspicious circumstances
घर से किसी काम के लिए बाजार गया युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के खटका निवासी अक्षय चार अक्तूबर को किसी काम से घर से निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। युवक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी दोस्तों और रिश्तेदारी में पड़ताल की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी तलाश किए जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को लाठियों से पीटा
बेलड़ा निवासी एक बाइक सवार युवक को तीन लोगों ने रोककर गाली गलौज करते हुए उस पर लाठियों से हमला कर दिया। युवक आरोपियों से छूटकर किसी तरह घर पहुंचा तो आरोपी वहां भी आ धमके और युवक को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव निवासी फैजान आठ अक्तूबर को रहमतपुर गांव में किसी काम से गया था। गांव से निकलते ही तीन युवकों ने बाइक पर जा रहे फैजान को रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। फैजान ने विरोध किया तो उन्होंने उस पर लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। किसी तरह फैजान घर पहुंचा तो आरोपी भी घर पर ही आ धमके। यहां वे पीड़ित को धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed